*खानपुर विधानसभा के ग्राम गिद्दा वाली में दो पक्षों में खूनी संघर्ष सोनू नामक युवक के पर किया गया धारदार हथियार से हमला।*

रुड़की खानपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम गिद्दा वाली में मामूली विवाद बड़े संघर्ष में तब्दील हो गया। सूत्रों के अनुसार सोमपाल व् उसके पुत्र द्वारा सोनू पुत्र विक्रम के घर जाकर धारदार हथियार से सोनू के ऊपर हमला किया गया। जिसके कारण सोनू को गंभीर चोटे आई सर के समीप वाले हिस्से में लगभग तीन जगह गहरे जख्म होने के कारण खून का बहाव अधिक हो गया। जिससे सोनू की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसी के साथ-साथ सोनू के परिवार के चार लोगों को भी काफी छोटे आई है गांव वालों के अनुसार मामूली कहां सुनी को लेकर हुआ विवाद बड़े संघर्ष में तब्दील हो गया पुलिस द्वारा जांच जारी है जांच के पश्चात झगड़े के असली कारण आएंगे सामने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *