*काम न करने को लेकर परिजनों ने किया युवक का उत्पीड़न युवक ने लगाई गंग नहर में छलांग आत्महत्या की की कोशिश।*

रुड़की के आदर्श नगर के रहने वाले एक युवक अरुण पुत्र अशोक कुमार ने गंग नहर में छलांग लगा दी।समय रहते मोनू जलवीर ने लड़के को बचाया सूत्रों के मुताबिक और जैसा की मोनू जलवीर ने बताया कि युवक कुछ समय से परेशान चल रहा था। युवक अभी कुछ कार्य नहीं कर रहा था जिसको लेकर घर में रोजाना क्लेश की स्थिति बनी रहती थी। सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि लड़के के द्वारा काम ना किए जाने को लेकर उसके परिजनों के द्वारा उसका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। जिसके रहते लड़का बहुत परेशान था और अत्यधिक परेशान होने के कारण युवक के द्वारा आत्महत्या का कदम उठाया गया तथा युवक ने गंग नहर में छलांग लगा दी। समय रहते मोनू जलवीर को मिली सूचना के अनुसार मोनू जलवीर ने आदर्श नगर निवासी युवक को डूबने से बचाया और उसके प्राणों की रक्षा की। यहां सवाल यह उठता है क्या आदमी के जीवन में पैसा ही सब कुछ है इस कलयुग में माता-पिता या परिजन क्या अपने बच्चों को कमाई करने के लिए इतना प्रताड़ित कर सकते हैं सोचनीय विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *