इनर व्हील क्लब रुड़की द्वारा निःशुल्क मैमोग्राफी शिविर का आयोजन
रुड़की। इनर व्हील क्लब रुड़की द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं स्तन कैंसर की समय रहते पहचान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्लब की सभी सदस्यों के लिए निःशुल्क मैमोग्राफी शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी के कार्यालय में आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ मनीषा बत्रा जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी ने किया। इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल, नियमित स्वास्थ्य जाँच तथा स्तन कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान के महत्व पर जोर दिया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में फरीदाबाद स्थित अमृता नंदमयी अस्पताल का विशेष सहयोग रहा। अस्पताल से आई विशेषज्ञ टीम ने शिविर में उपस्थित क्लब की सदस्यों की निःशुल्क मैमोग्राफी जाँच की। यह पहल महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम रही।
शिविर में क्लब की अध्यक्ष संगीता प्रुथी के साथ रजनी नागपाल, डॉ. रमा भार्गव, शशि किर, फरहा मलिक, उपाध्यक्ष कामना सरीन, कमलेश सरीन, इंदु रावल, सुरिंदर कौर, बबीता, शिखा, गरिमा चड्ढा, प्रीति सहदेव, चंचल वाधवा, सोनिया चंदानी, सुमन अरोड़ा एवं पीडीसी सुजाता आहूजा सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
इनर व्हील क्लब रुड़की समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति सदैव समर्पित रहा है। इस निःशुल्क मैमोग्राफी शिविर के माध्यम से क्लब ने महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और समय पर जाँच के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
