तमंचे के बल पर महिला से लूट व बलात्कार मामले में हरिद्वार पुलिस 🚔 का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार
👉कब्जे से तमंचा, चाकू, 🏍️बाइक व लूटे गए झुमके बरामद
दिनांक 07.07.2026 की रात घर में बच्चे के साथ मौजूद महिला से तमंचे के बल पर बलात्कार और लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने महिला के कानों के झुमके भी लूट लिए थे।
शिकायत मिलते ही SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर थाना पथरी पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। घटनास्थल का निरीक्षण, सबूत जुटाना और लगातार दबिश के बाद बीते कल मुखबिर की सूचना पर पथरी जंगल के पास से 2 संदिग्ध पकड़े गए।
पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल 2 अन्य आरोपियों को भी दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया 🔒
आरोपियों से बरामदगी:-
🔹 तमंचा और चाकू
🔹 वारदात में इस्तेमाल बाइक
🔹 लूटे गए झुमके
🔹 मोबाइल के टूटे पार्ट और बैटरी
आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं. सभी को जल्द माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा.
हरिद्वार पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए 24×7 प्रतिबद्ध है।
Uttarakhand Police Uttarakhand DIPR Garhwal Range Uttarakhand Police
