इनरव्हील क्लब रूड़की स्पार्कल्स ने आज नये सत्र की शुरुआत महिला सशक्तिकरण के साथ की ! क्लब की नयी अध्यक्ष स्तुति गोयल के नेतृत्व में आज रुड़की के मैथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री काॅलेज में बोन डैन्सिटी टैस्ट कराया गया ! पूरे परिवार को सम्भालने की जिम्मेदारी महिलाओं की होती है अतः उनका स्वस्थ रहना अति आवश्यक है तभी वह परिवार को भी स्वस्थ रख सकेंगी ! इस टैस्ट से यह पता किया जा सकता है कि हड्डियां कितनी मजबूत है और उनमें कैल्शियम या अन्य मीनिरल्स का स्तर कितना है, यह मुख्यतः ऑस्टियोपोरोसिस की पहचान करने और भविष्य में फ्रैक्चर होने के जोखिम को मापने के लिए किया गया! यह टैस्ट शहर की जानि मानि डाॅक्टर सीमा सालार जी और उनकी टीम के संचालन में किया गया! कालेज की प्रधानाचार्या अनिता श्रीवास्तव जी ने पूर्ण सहयोग किया ! कैम्प में क्लब अध्यक्ष स्तुति गोयल के साथ क्लब कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल,,आई एस ओ मीता भाटिया,,क्लब संपादक शूबी मसूद,नीलम मधोक,कुमुद सिंधल,दिव्या अग्रवाल,हरजीत कौर, रीमा बंसल,सुनिति गुप्ता,अनु गोयल क्लब सदस्य मौजूद रहें ! आज ही अन्नपूर्णा दिवस पर तीन जरुरत मंद परिवारों को राशन दे कर उनकी मदद की गई ! क्लब सदस्यों द्वारा एक महिला जो एक गम्भीर बीमारी की वजह से देहरादून के एक अस्पताल में भरती है उसकी डाॅयलेसिस का खर्च उठाया गया!क्लब अध्यक्ष स्तुति गोयल जी ने कहा कि यह उनके कार्यकाल की शुरुआत है वह भविष्य में क्लब सदस्यों के साथ मिलकर ऐसे ही सामाजिक कार्य, महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए कार्य करती रहेंगी!
*इनरव्हील क्लब रूड़की स्पार्कल्स ने आज नये सत्र की शुरुआत महिला सशक्तिकरण के साथ की।*
