*लक्सर पुलिस व् CIU की संयुक्त कार्यवाही, साइबर अपराधियों द्वारा CSC सेंटर एवं पेट्रोल पंप के खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में प्रयोग कर ऑनलाइन ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश।*


—- कोतवाली लक्सर —-
दिनांक- 11.06.2026

लक्सर पुलिस व् CIU की संयुक्त कार्यवाही, साइबर अपराधियों द्वारा CSC सेंटर एवं पेट्रोल पंप के खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में प्रयोग कर ऑनलाइन ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

02 आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में उगले कई राज

अन्जान लोगों को इमोशनल ब्लेकमैल कर उनसे नकद रुपये लेकर हो जाते थे फरार, बाद में खता हो जाता था फ्रीज

बैक खाता फ्रीज होने पर होता था गलती का एहसास, पता करने पर साइबर फ्रॉड के जरिये ट्रान्सफर की शिकायत की होती थी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस/साइबर सेल/CIU रुड़की ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को छिपाने एवं उसकी वास्तविक स्रोत श्रृंखला को तोड़ने के लिए नया तरीका अपनाया है।

जांच के दौरान यह महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने साथियों को CSC सेंटरों के QR कोड एवं स्कैनर कोड उपलब्ध कराते थे। गिरोह द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई .APK फाइलों एवं अन्य साइबर माध्यमों का उपयोग कर आम लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की जाती थी। धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि सीधे CSC सेंटरों के बैंक खातों में जमा कराई जाती थी, जिससे धन के वास्तविक स्रोत को छिपाया जा सके।
इसके पश्चात अभियुक्तगण उक्त धनराशि को CSC संचालकों से नकद ले लेते थे तथा विभिन्न CDM (Cash Deposit Machine) के जरिए अपने साथियों द्वारा दिए गए बैंक खातो मे उक्त रकम जमा करा देते थे। इस प्रक्रिया के माध्यम से साइबर ठगी की धनराशि की लेयरिंग कर उसकी वास्तविक ट्रेल को तोड़ दिया जाता था, जिससे जांच एजेंसियों के लिए धन के अंतिम लाभार्थियों तक पहुंचना कठिन हो जाता था।इस कार्य को अंजाम देने के लिए आरोपी ददोर दराज के देहाती क्षेत्र में जाकर भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे

पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
दिनांक 10.06.2026 को आवेदक मनीष कुमार पुत्र बिरम सिह निवासी ग्राम दाबकी कला कोतवाली लक्सर हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर पर तहरीर दी कि विपक्षी मो0न0-6397556231 द्वारा आवेदक से अपनी गाड़ी सीज होने पर उसके चालान के लिये 91000/- रुपये नकद लेना व आवेदक के खाते में गलत माध्यम से प्राप्त 91000/- रुपये डालना व आवेदक श्री सुशील कुमार पुत्र श्री रघुवीर निवासी ग्राम दाबकी कला कोतवाली लक्सर हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर पर तहरीर दी कि मोबाइल धारक मो0न0-6397556231 व 7818088655 द्वारा आवेदक से अपने पिता को केंसर की बीमारी बताकर आवेदक से 80000/- रुपये नकद लेना व गलत माध्मय से प्राप्त 80000/- रुपए आवेदक के खाते में डालना बताया गया तथा यह भि बताया गया की उनकी CCTV फुटेज उसके दूकान के कैमरा में रिकॉर्ड हो गयी है सूचना पर कोतवाली लक्सर परमुकदमा अपराध संख्या 550/26 अंतर्गत धारा 318(4) BNS, 551/26 तर्गत धारा 318(4) BNS अभियोग पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उप निरीक्षक राजीव उनियाल के द्वारा की गयी
घटना के सम्बन्ध में लक्सर पुलिस द्वारा जानकारी / सत्यता की जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों आवेदक सी0एच0सी0 सेन्टर चलाते है जिस कारण दोनो आवेदक द्वारा आरोपियों को आसानी से नकद पैसे देकर अपने खाते मे पैसे डलवा दिये आवेदको के खाते फ्रीज होने पर आवेदको को अपने साथ हुये धोखे का अंदेशा हुया । आम जन के साथ हुये धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये लक्सर पुलिस द्वारा अज्ञात अभियुक्तगणों की तलाश हेतु सम्भावित स्थानो पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तथा एस0ओ0जी0 का सहारा लेकर अभियुक्तगणो के शिनाख्त के प्रयास किये गये ।

आज दिनांक 11.06.2026 को लक्सर पुलिस द्वारा घटना में शामिल 02 अभियुक्तगणों को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिन्होंने अपना जुर्म कबूलते हुए जिनके कब्जे से दिनांक 31.05.2026 को धोखाधड़ी के 148000/- रुपये बरामद किये गये ।तथा आरोपियों के पास से एक मोबाइल फ़ोन भी बरामद हुआ जिसका जिक्र FIR में किया गया था जिसका अवलोकन करने पर उसके whatsapp Chat में वादियों के व् अन्य के QR SCANNER के screenshot सम्बंधित तिथियों की Chat में रिकवर किये गए आरोपीगण की मिलान वादियों से प्राप्त CCTV फुटेज से करने पर तस्दीक किया गया अभियुक्तगणो को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

                                                                                                                                                                               पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-550/2026 धारा 318(4) बी0न0एस0
मु0अ0सं0-551/2026 धारा 318(4) बी0न0एस0

बरामदगी
अभियुक्त अंकित से बरामद-80000/ नकद
अभियुक्त विशाल से बरामद-68000/ नकद
घटना में प्रयुक्त मोबाइल — POCO Blue

गिरफ्तार अभियुक्त
अंकित चौहान पुत्र मुल्तान सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी गांव शाहपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर
विशाल चौहान पुत्र पवन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी गांव शाहपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर

पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण कोशियारी

  1. व0उ0नि0 नितिन चौहान
    2- उ0नि0 राजीव उनियाल
    3-उ0नि0 राजीव उनियाल
    5- कानि0 पंचम
    6- कानि0 रियाज

SOG टीम
श्री रविन्द्र शाह प्रभारी CIU
ASI अश्विनी CIU

  1. कानि ओसाब साइबर सेल रूरकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *