थाना पिरान कलियर-
दिनांक 11.06.26
आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
“ऑप्रेशन इस्माईल के अन्तर्गत 07 माह के नाबालिग बच्चे के व्यपहरण का किया खुलासा”
घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने दिए थे तत्काल बच्चे को सकुशल बरामद करने के निर्देश,
04 दिन के अंदर पुलिस टीम नें लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल किया बरामद
संदिग्ध विकलांग महिला की वैशाखियां व अपह्त बालक की दोनों हाथों मे छः-छः अंगुलियां बनी पहचान का जरिया
”अपनी अबोध बालक को देख नानी/परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान”
“भीख मांगने के प्रयोजन से बनायी बच्चा चोरी की योजना”
दरगाह में रहकर चोरी हेतु बीमार, हाजिरीवाले जायरीन महिला के अबोध बालक को बनाया निशाना
इलेक्ट्रॉनिक सबूत एवं सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस पहुंची आरोपियों तक
करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर पहंची आरोपियों तक
आरोपियों का उद्देश्य अपनी आमदनी व खर्चे के लिए बच्चे को भीख मांगने के कार्य में करना था इस्तेमाल
एसपी देहात व सीओ भगवानपुर के पर्यवेक्षण मे पुलिस टीम का किया गया था गठन
पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा पूरी पुलिस टीम की पीठ थपथपाई
दिनांक घटना – 07.06.26, मु0अ0सं0 120/26 धारा 137(2), 139(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनाक 07.06.26 को वादिया कलसूम खातून पत्नी मौ0 नजीर निवासी मुसीड़ा थाना चरौथ जिला सीतामणी बिहार हाल निवासी कलियर दरगाह परिसर ने थाने पर लिखित सूचना दी कि दिनांक 07.06.26 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके 07 माह के नाती अली रजा को दरगाह परिसर से नमाज अदा के दौरान कहीं ले गया है , उक्त सूचना पर तत्काल थाना कलियर पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
पुलिस कार्यवाही
वादिया कलसूम खातून पत्त्री मौ नजीर नि० ग्राम० मुसीडा थाना चरौत जिला सीतामढी बिहार, करीब 09 महीने पहले अपनी लड़की रजिया खातून पत्नी असमत व अपने लडके खुशराज पुत्र मौ० नजीर तथा नाती मौहम्मद अली रजा पुत्र असमत उम्र 7 माह को लेकर नई बस्ती कलियर में किराये पर रह रहे थे। वादिया की बेटी की दीमागी हालात ठीक नहीं है जो दरगाह में हाजिर के लिए रोज आती है, दिनांक 07.06.26 को दरगाह में नमाज के दौरान 07 माह के अबोध बच्चे को किसी अज्ञात द्वारा व्यपहरण कर लिया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के निर्देशन में व प्रभारी कोत0 पिरान कलियर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। दरगाह परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने पर दिनांक 07.06.26 को सांय के समय एक व्यक्ति एक नाबालिग बच्चे को गोद में लेकर बाहर आता दिखाई दिया इस पर पुलिस टीम द्वारा कलियर दरगाह परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया इसके अतिरिक्त कलियर रुडकी सड़क मार्ग, रुड़की बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व बाजार में सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया। तथा सीसीटीवी से प्राप्त संदिग्ध अपाहिज महिला व पुरुष का फोटोग्राफ सभी जगह लोगों को दिखाकर संदिग्धों की पहचान कराने की कोशिश की गयी तथा मुखबिर मामूर किये गये एवं संदिग्धो के फोटोग्राफ का प्रचार –प्रसार किया गया । इस दौरान संदिग्ध अभियुक्तगणों की तलाश हेतु कुल 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया ।
सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल सर्विलांस व मैनुअल पुलिसिंग की मदद से प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा अपने सर्वोत्तम प्रयास से दिनांक 11.06.26 को मुखबिर की सूचना पर लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से एक विकलांग महिला को बच्चे का उपयोग कर भीख मांगते हुए पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से अपह्त बच्चा मौ0 अलीरजा सकशुल बरामद किया गया, तथा उससे पास से ही सहअभियुक्त समीर उर्फ सोनू उर्फ बड़ा पुत्र नूर आलम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है ।
अपराध का तरीका
घटना के रहस्य को जानने के लिए गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गयी तो पूछने पर महिला द्वारा बताया गया कि उसका पति राम सिंह की मृत्यु करीब 20 साल पहले हो गयी थी मैं बचपन से ही पोलियो ग्रस्त हूँ करीब 02 साल से मैं और समीर उर्फ सोनू उर्फ बड़ा पुत्र नूर आलम निवासी गोल्डन कालोनी लण्ढौरा कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार साथ रह रहे हैं, समीर कोई काम नहीं करता है और मैं दोनों पैरों से विकलांग हूं खाने कमाने का हमारे पास कोई जरिया नहीं है । अतः मै रेलने स्टेशन व बस स्टेशन पर भीख मांग कर अपना जीवन यापन करती हूं ,एक दिन मुझे समीर ने बताया कि पिरान कलियर दरगाह में बाहर से काफी लोग आते हैं वहां भीख मांगने पर अच्छे पैसे मिल जाऐंगें, तब मैं और समीर दोनों कलियर दरगाह आ गये वहां मैं भीख मांगती थी समीर भी आसपास दरगाह में मेरे साथ रहता था। कलियर दरगाह में कुछ भिखारी महिलाएं अपने छोटे –छोटे बच्चों को गोद में लेकर भीख मांग रही थी और उन्हे अच्छा पैसा मिल रहा था तो मेरे भी मन मैं खयाल आया कि अगर कोई छोटा बच्चा हमें मिल जाए तो उसको सहारा बनाका हम भी भीख मांगकर अच्छा पैसा कमा सकते है । दरगाह परिसर में एक महिला अपने परिवार के साथ मिली जो मानसिक रुप से बीमार व कमजोर लग रही थी तथा अपने 06-07 महीने के छोटे बच्चे को ढंग से नहीं रख पा रही थी तब मैनें समीर को वह बच्चा दिखाया और उस बच्चे के अपहरण की योजना बनायी । इस योजना के तहत हमने एक हफ्ते से उस महिला व बच्चे पर निगाह रखी तथा योजना के तहत समीर ने मुझे पकड़े जाने की डर से 06.06.26 को लण्ढौरा छोड़ दिया व अपने आप कलियर दरगाह वापस आ गया तथा अगले दिन 07.06.2026 की शाम को मौका मिलते ही समीर ने दरगाह से बच्चे का अपहरण कर लिया और सीधे लण्ढोरा मेरे पास ले आया । समीर उपरोक्त ने भी भीख मांगने में बच्चे का इस्तेमाल कर अच्छे पैसे कमाने के उद्देश्य से महिला के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण करना बताया ।
गिरफ्तारी-
1-समीर उर्फ सोनू उर्फ बड़ा पुत्र नूर आलम निवासी गोल्डन कालोनी लण्ढौरा कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
2-एक महिला अभियुक्ता उम्र 45 वर्ष
पुलिस टीम
1- श्री दिव्येश उपाध्याय पुलिस उपाधीक्षक प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर
2- निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी- सीओ कार्यालय भगवानपुर
3- निरीक्षक रविन्द्र शाह एसओजी रुड़की
4- व0उ0नि0 राजेश बिष्ट- कोत0 कलियर
5- उ0नि0 शहजाद अली- कोत0 कलियर
6- उ0नि0 विनोद गोला (विवेचक)
7- अ0उ0नि0 अश्वनी यादव –एसओजी रुड़की
8- हे0का0 336 सोनू कुमार- कोत0 कलियर
9- हे0का0 इसरार अली- कोत0 कलियर
10- हे0कानि0 मनमोहन एसओजी रुड़की
11- कानि0 518 आबिद अली- कोत0 कलियर
12- म0कानि0 1218 सोफिया अंसारी- कोत0 कलियर
13- कानि0 राहुल कुमार – एसओजी रुड़की
14- का0 महिपाल एसओजी रुड़की
15- का0 अजय काला- एसओजी रुड़की
16- का0 वसीम खान- एसओजी हरिद्वार
