रुड़की। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर मंगलवार को भक्तोवाली झबरेड़ा-सहारनपुर रोड पर स्थित एक अवैध मजार को प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार संबंधित मजार सड़क की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित थी। इस संबंध में पूर्व में संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद कोई संतोषजनक उत्तर अथवा दावा-आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई। निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के बाद पुनः नोटिस जारी किया गया, लेकिन तब भी किसी प्रकार की आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कार्रवाई संपन्न कराई गई।मौके पर अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी, कानूनगो सुभाष जैमिनी, थाना अध्यक्ष झबरेड़ा दक्ष शोखंड, पीडब्ल्यूडी की एई दीपा सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
*झबरेड़ा क्षेत्र में सड़क पर बनी अवैध मजार ध्वस्त। नोटिस जारी होने के बाद भी नहीं पहुंचा कोई दावेदार।*
