*आज उत्तराखंड में आंगनबाड़ी की सभी सगठनो की बहनों ने संयुक्त रूप से उज्जवल रेस्टोरेंट में एक बैठक आयोजन किया*

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती /सेविका संयुक्त संगठन संघ उत्तराखंड
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पत्रांक
दिनांक13_9_26*

आज उत्तराखंड में आंगनबाड़ी की सभी सगठनो की बहनों ने संयुक्त रूप से उज्जवल रेस्टोरेंट में एक बैठक आयोजन किया
जिसमे श्रीमती रेखा नेगी ने बैठक की अध्यक्षता की इसमें प्रदेश के दो संगठनों ने
1_ आंगनबाड़ी कार्यकर्ती /सेविका /मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड, जिसकी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी और
2_उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ देहरादून. जिसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुशीला खत्री ने की समस्त पदाधिकारयो के साथ भाग लिया
जिसमे रेखा नेगी ने श्रीमती सुशीला खत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनको सॉल और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया
बैठक में आंगनबाड़ी की समस्याओं को लेकर सरकार से बार-बार निवेदन करने के बाद भी उनके किसी भी समस्या का हाल ना निकल पाना बहुत बड़ा मुद्दा रहा
क्योंकि उत्तराखंड में अलग-अलग संगठनों के द्वारा सरकार तक अपनी मांगों को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई गई है लेकिन सरकार के कानून में जूं तक नहीं रही
माननीय मुख्यमंत्री जी के आश्वासन देने पर ही धरना स्थगित करने पर यह आश्वासन दिया गया था कि हमारा मानदेय 140 रुपए राज्य सरकार से तत्काल बढ़ा दिया जाएगा
लेकिन 5 माह व्यतीत होने के बाद भी अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है
सरकार द्वारा पूर्व में घोषणा कर दी गई थी कि रिटायरमेंट पर इनको ₹100000 दिया जाएगा
लेकिन अभी तक उसका जीओ जारी नहीं हुआ है
संगठन ने सरकार से तत्काल मानदेय बढौतरी और हमको 10 लाख रिटायरमेंट में मिलने का जीयो आदेश पारित करने की अपील की है
संगठन ने चेतावनी दी है अगर तत्काल हमारा मानदेय एक माह के अंदर ना बढ़ाया गया तो सभी संगठनों को सडको पर उतरना पडेगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार की होगी
श्रीमती पूनम प्रदेश कोषाध्यक्ष
श्रीमती अंजू प्रदेश सदस्य हरिद्वार
श्रीमती धनापा प्रदेश सदस्य नैनीताल
श्रीमती विमला पनीर प्रदेश सदस्य चंपावत
श्रीमती दिनीता रावत जिला प्रभारी पौड़ी
श्रीमती रितेश चौहान जिला अध्यक्ष हरिद्वार
जिला अध्यक्ष नीमा जोशी जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़
जिला अध्यक्ष मीना बोरा जिला चंपावत
जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर श्रीमती चंद्रावती
जिला अध्यक्ष देहरादून पिकी
श्रीमती सरोजिनी अन्थवाल टिहरी जिला सचिव
श्रीमती पिंकी रावत ब्लॉक अध्यक्ष पौडी
श्रीमती सुषमा गुसाई ब्लॉक अध्यक्ष रिखणीखाल
श्रीमती सुमन खंन्डूरी ब्लॉक अध्यक्ष अगस्त मुनि
श्रीमती ममता चौहान ब्लॉक अध्यक्ष रायपुर
प्रदेश अध्यक्ष ममता बादल
प्रदेश महामंत्री रूवी त्यागी
अन्य सभी पदाधिकारी ने आज से संगठन में प्रतिभाग किया

भवदीया
श्रीमती रेखा नेगी
प्रदेश अध्यक्षा
उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *