ये आकाश गवाह है इस बात का चन्द्रमा ने….
अपने नयनो से जितनी बार छुआ उतनी बार पराग झरे
उतनी बार अमृत बूंदें पिघली उतनी बार हवा रेशम हुई
मन सुवासित देह गंध हुई…..
उफ्फ कोई तिलिस्म ही है ये शरद पूर्णिमा की रात
कि बिखरने से रोक नही पाती शिउली खुद को…
रात एक ख्वाहिशें अनेक एक एक पल
एक पूरी जिंदगी जी लेने के बराबर…
शिउली तुम कहती हो विरह मे प्रेम सिकुड़ जाता है
तुमने शायद प्रेम में अपना ही पारिजात होना नहीं देखा….💞💞🌹🌹
शिउली — (पारिजात का ही एक नाम, जिसकी ख़ुशबू में प्रेम और विरह दोनों महकते हैं…)
चांद चूमता रहा रात भर उसके शफ्फ़ाक बदन
शिउली झरती रही रात भर पलकों पर ढलकती ओस लिए