*बी. एस. एम. चैरिटेबल ट्रस्ट के विरुद्ध चल रहे धरने के चौथे दिन धरना स्थल पर आज सुंदर कांड का पाठ किया गया। ट्रस्ट के विरुद्ध आज अन्य राज्यों से भी धरना के विरुद्ध सहयोग का आश्वासन मिला।*

रुड़की :बी. एस. एम. चैरिटेबल ट्रस्ट के विरुद्ध चल रहे धरने के चौथे दिन धरना स्थल पर आज सुंदर कांड का पाठ किया गया। ट्रस्ट के विरुद्ध आज अन्य राज्यों से भी धरना के विरुद्ध सहयोग का आश्वासन मिला।
राजस्थान से शिक्षक संघ की जुझारू नेत्री अनीता जालौर ने अपने भेजे संदेश में कहा कि शिक्षा मंदिरों की पवित्रता के लिए तत्पर रहना चाहिए। ब्राह्मण समाज को इस दिशा में सचेत रहना है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए उनका संगठन रुड़की के ब्राह्मण समाज के साथ है।
धरना को संबोधित करते हुए सतीश कुमार ने कहा कि समाज की समिति को अवैध रूप से भंग कर एक परिवार विशेष ने अपना ट्रस्ट बना लिया और अच्छे कमचारियों का उत्पीड़न किया जाय है, जिसके विरुद्ध एस आई टी जाँच बैठने तक धरना ज़ारी रखा जाएगा।
सचिन कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बी एस एक ट्रस्ट के बनाए जाने पर रोष है, क्योंकि ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय समिति के वर्ष 1946 में पंजीकरण के समय ग्रामीण क्षेत्रों से भी बहुत आर्थिक सहयोग मिला था।
डॉ. सम्राट् सुधा ने कहा कि यह धरना एक शैक्षिक यज्ञ है। शिक्षा संस्थान यदि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग संचालित करेंगे ,तो शिक्षा का उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा।
बिट्टू शर्मा ने कहा कि बी एस एम ट्रस्ट को अवैध रूप से बनाया गया, जिसका विरोध एस आई टी जांच और संस्था में प्राधिकृत नियंत्रक की नियुक्ति तक ज़ारी रहेगा।
मनोज शर्मा ने कहा कि किसी भी रूप में पूर्वजों की संस्था को एक परिवार के कब्ज़े से मुक्त कराया जाएगा।
आज धरना स्थल पर बालेश चंद्र शर्मा, जितेंद्र सैनी, अरविंद शर्मा, दीपम शर्मा,मोनू शर्मा, नितिन, विपिन, डॉ. एस. के. शर्मा, अर्जुन पंडित, दुष्यंत शर्मा, मोहित वशिष्ठ, शुभम् शर्मा आदि ने पहुंचकर अपना समर्थन जताया।

सादर प्रेषक :
डॉ. सम्राट् सुधा
9412956361

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *