हकीमपुर तुर्रा / भगवानपुर। आज के दौर में जब खानपान, रहन-सहन और दिनचर्या ने हमारी उम्र को आधा कर दिया है, ऐसे समय में 105 वर्ष की लंबी और स्वस्थ आयु जी कर इस दुनिया से विदा लेना अपने आप में एक बहुत बड़े सौभाग्य और प्रेरणा की बात है।
ग्राम हकीमपुर तुर्रा (भगवानपुर – इमलीखेड़ा मार्ग) निवासी परम पूजनीय श्रीमान् सुल्खा सिंह सैनी जी ने 105 वर्ष की आयु जी कर 21 अक्टूबर 2026 को ईश्वर के घर वासी होकर यही संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर में ही भगवान विद्यमान होते हैं।
आज की युवा पीढ़ी जब अपना अधिकतर समय मोबाइल की स्क्रीन पर बिता रही है, कम उम्र में ही नशा और ऐसे पदार्थों का सेवन कर रही है जिससे कम आयु में ही आंखों की रोशनी कम होना, कम उम्र में बालों का झड़ जाना, सेहत का ठीक न रहना और दिमाग का संतुलन बिगड़ना जैसी गंभीर बीमारियां देखने को मिल रही हैं, ऐसे में बाबा जी का 105 साल तक स्वस्थ रहना हम सबके लिए एक सीख है।
पोते किसलय क्रांतिकारी ने बताया दादा जी का जीवन मंत्र
स्वर्गीय सुल्खा सिंह सैनी जी के पोते किसलय क्रांतिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दादा जी का जीवन बड़ा ही सरल और सामान्य रहा है।
उनकी दिनचर्या में प्रातः काल4:00 बजे उठकर सर्वप्रथम ईश्वर का सुमिरन करना, उसके बाद गांव की शुद्ध हवा में अपने खेतों पर जाना, फिर आकर स्नान करना शामिल था। खाने में दूध, दही, मट्ठा, गुड़ और गन्ने के समय अपने स्वस्थ दांतों से गन्ना चूसना आज के समय में यह सब कार्य करना अपने आप में एक बड़ा संदेश देता है।
किसलय क्रांतिकारी ने बताया कि उनके परपुत्र (बाबा जी के प्रपौत्र) देहरादून में एमबीए की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। यदि दादा जी 2 साल और इस दुनिया में रह जाते तो अपने प्रपौत्र का विवाह देखकर जाते।
उन्होंने कहा कि शुद्ध भोजन करना और प्रतिदिन समय अनुसार उठकर भगवान का सुमिरन, घूमना और दूध-दही खाना-पीना उनकी दिनचर्या में शामिल था। यही उनकी लंबी और स्वस्थ आयु का राज था। उनका जीवन आज की पीढ़ी को यह सिखाता है कि दिखावे की जिंदगी से नहीं, बल्कि सादगी और स्वास्थ्य से ही लंबी उम्र पाई जा सकती है।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
परिजनों ने बताया कि उनकी तेरहवीं / श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 2 नवम्बर 2026 (सोमवार) दोपहर 1:00 बजे रस्म पगड़ी के साथ किया जाएगा। स्थान- ग्राम हकीमपुर तुरां, जनपद हरिद्वार* रहेगा।
