*बी एस एम चैरिटेबल ट्रस्ट के विरुद्ध चल रहे धरने में आज सतीश कुमार ने आज 1973 में लखनऊ में ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय समिति द्वारा जमा कराए स्टॉम्प पेपर की प्रति जारी की*

रुड़की :

बी एस एम चैरिटेबल ट्रस्ट के विरुद्ध चल रहे धरने में आज सतीश कुमार ने आज 1973 में लखनऊ में ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय समिति द्वारा जमा कराए स्टॉम्प पेपर की प्रति जारी की, जिसमें समिति का नाम ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय समिति है , जबकि कॉलेज प्रबंध द्वारा की गयी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा गया कि इस नाम की कोई समिति थी ही नहीं । ट्रस्ट के अधीन चल रहे पीजी कॉलेज में प्रोफेसर्स और अन्य कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज़ उठायी गयी।
जन निर्माण पार्टी के प्रत्याशी दीपक शर्मा आज भी धरना स्थल पर उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि नगर में शिक्षा की पवित्रता को बनाने के लिए सारे प्रयास किये जाएंगें।

उन्होंने कहा कि लगभग 26 सार्वजनिक अवकाशों में कॉलेज खोला गया । सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचनाएं मांगने पर समुचित सुचनाएं नहीं दी जाती हैं । उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अधीन संचालित संस्थाओं में आठ लोगों का क्रूरतम उत्पीड़न किया गया है।

डॉ. सम्राट् सुधा ने कहा कि कॉलेज की प्रबंध समिति अनुमोदित नहीं है। हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय प्रबंध समिति में दो भाइयों के सदस्य होने पर आपत्ति जता चुकी है।
बिट्टू शर्मा ने कहा कि शिकायतों के बाद ही जांचों से यह ज्ञात हुआ है कि कॉलेज में निदेशक का अवैध पद बना लिया गया है।
मनोज शर्मा ने कहा कि धरना देकर ट्रस्ट की अनियमितताओं के विरुद्ध आवाज़ उठायी जा रही है। यह भला ब्लैकमेलिंग कैसे हो सकती है।
आज धरना स्थल पर मुंडियाकी से आदर्श मोहन ,राजकुमार दुःखी , जितेंद्र सैनी,धीरज शर्मा, वैद्य टेक वल्लभ, आचार्य चेतन शर्मा, पंडित अर्णव शांडिल्य , दिनेश शर्मा, सौरव शर्मा, अमित वत्स, अर्जुन पंडित, मुनेश, पवन सैनी, अरविंद शर्मा, संदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *