सैनी धर्मशाला के 75वें स्थापना दिवस एवं अमृत महोत्सव पर शिविर में 248 लोगों की निशुल्क जांच
-विधायक मुकेश शर्मा बोले-धर्मशाला सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता का केंद्र
गुरुग्राम। जैकबपुरा स्थित सैनी धर्मशाला के 75वें स्थापना दिवस एवं अमृत महोत्सव का आयोजन रविवार को श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मुकेश शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में धर्म, समाज सेवा एवं जनकल्याण का सुंदर संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य हवन-यज्ञ से हुआ। मेदांता फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क सीएसआर स्वास्थ्य जांच शिविर में 248 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, पीएफटी, ईसीजी, छाती का एक्स-रे, नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श नि:शुल्क प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गुरुजी सुशील गिरी सच्चिदानंद एवं आचार्य बालकिशन की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। मंच संचालन गगनदीप सैनी ने किया।
मुख्य अतिथि विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि सैनी धर्मशाला के 75 वर्ष पूरे होना पूरे समाज के लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह धर्मशाला केवल एक भवन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, सामाजिक एकता और भाईचारे का सशक्त केंद्र है। पिछले 75 वर्षों से यह संस्था समाज को जोडऩे और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोडऩे का कार्य करते हैं। उन्होंने मेदांता फाउंडेशन द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा से बड़ा कोई परोपकार नहीं है और समाज हित में किए जा रहे ऐसे प्रयास अनुकरणीय हैं। उन्होंने सैनी धर्मशाला प्रबंधक समिति एवं समस्त सैनी समाज को 75वें स्थापना दिवस एवं अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी सभा जैकबपुरा के प्रधान अशोक सैनी ने की। उन्होंने सभी अतिथियों, मेदांता फाउंडेशन की चिकित्सक टीम, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मशाला भविष्य में भी समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। इस अवसर पर बीरबल सैनी चेयरमैन नगरपालिका फर्रुखनगर, नरेश कुमार सैनी चेयरमैन बाल भारती स्कूल सोहना, मधु आजाद पूर्व मेयर, ओपी सैनी प्रधान सोहना, महावीर सैनी चेयरमैन मार्केट कमेटी फिरोजपुर झिरका, बिमला सैनी सीएम विंडो एनिमेट पर्सन, पार्षद रुचि गगनदीप, पार्षद रेखा सैनी, पार्षद सुनीता वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुमेर सिंह तंवर, समाजसेवी मदनलाल सैनी फर्रुखनगर, राज कुमार राष्ट्रीय महासचिव एआईएसएसएस, राजकुमार सैनी राज ट्रेडिंग, कपिल लवली सलूजा प्रधान दुर्गा रामलीला कमेटी, रमेश कालरा चेयरमैन टेंट एसोसिएशन, मुनीश सैनी प्रधान आढ़ती एसोसिएशन गुरुग्राम, पूर्व प्रधान कृष्ण यादव, रामकिशन प्रधान सैनी सभा मौजाबाद, राकेश सैनी सैनी सभा जाटोला, विजय सैनी प्रधान सैनी सुधार समिति, सुबे सिंह सैनी सभा झाड़सा, सतबीर सैनी पूर्व उपाध्यक्ष फुटबॉल एसोसिएशन, आकाश सैनी, समाजसेवी संजीव सैनी, नीलम सैनी प्रदेश अध्यक्ष एआईएसएसएस, सुरेश गौड़, नानक चंद सैनी, यशपाल, तुलसी राम, रोहतास, महेंद्र (लीलू), डॉ राजकुमार, तेजिंदर, राकेश जाबु, मुकेश, प्रवेश, विकास, मयंक, मनीष, संदीप, अमित, वीरेंद्र सैनी पूर्व एसडीओ हुडा, कृष्ण गोपाल प्रधान वाईएसएसवीएस, उमेश गुप्ता सोहना, सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कारोला, जाटोला, हेलीमंडी, मौजाबाद, जैतपुर, नानूंकला, पटौदी, नरहेड़ा, बोहड़ाकलां, बादशाहपुर, सुल्तानपुर, झाड़सा, वजीरपुर एवं फर्रुखनगर की सैनी सभाओं के पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के सम्मान, प्रसाद वितरण एवं समाज की सुख-समृद्धि, एकता और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ संपन्न हुआ।
*सैनी धर्मशाला के 75वें स्थापना दिवस एवं अमृत महोत्सव पर शिविर में 248 लोगों की निशुल्क जांच-विधायक मुकेश शर्मा बोले-धर्मशाला सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता का केंद्र।*
