*श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़*

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रुड़की। श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर, सिविल लाइंस में चल रहे पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार सायंकाल सुंदरकांड पाठ का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू महासंघ की ओर से किया गया, जिसमें प्रसिद्ध आचार्यों द्वारा विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया।

सुंदरकांड पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पाठ का श्रवण किया तथा भगवान श्री गणेश एवं श्री हनुमान जी की भक्ति में भाव-विभोर होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस अवसर पर श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा के मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ना और नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराना है। उन्होंने सुंदरकांड पाठ में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, संतों, आचार्यों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

सभा के कोषाध्यक्ष भगवत स्वरूप जी ने कहा कि श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सुंदरकांड पाठ ने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से भर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

सभा के उपमंत्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि गणेश महोत्सव के सभी कार्यक्रम श्रद्धालुओं के सहयोग एवं सहभागिता से सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी भक्तों से आगामी कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

सभा के उपमंत्री गोपाल गुप्ता ने कहा कि सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति यह दर्शाती है कि धर्म एवं संस्कृति के प्रति समाज में गहरी आस्था है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

आयोजन में आचार्य पंडित रोहित शर्मा, आचार्य पंडित सचिन शर्मा, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री विभव अग्रवाल, सभा के सदस्य गगन साहनी, अमित अग्रवाल, विकास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत आज एकदंत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भगवान श्री गणेश की महिमा एवं उनके स्वरूप से संबंधित कथा का श्रद्धालुओं को श्रवण कराया जाएगा।

आयोजक:
विश्व हिंदू महासंघ, उत्तराखंड
श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा, रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *