प्रणव सिंह ने किया मार्ग का उदघाटन तो विभाग ने 24 घण्टे के भीतर ही उखाड़ कर बोर्ड जब्त किया…
रुड़की – खानपुर में जिस मार्ग का उदघाटन पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन ने ढोल नगाड़ों ,गाजे बाजे के साथ किया गया था , उस बोर्ड को रुड़की हरिद्वार विकास प्राधिकरण के द्वारा 24 घण्टे के भीतर ही उखाड़कर जब्त कर लिया गया,
नि वर्तमान विधायक प्रणव सिंह ने अपनी फेसबुक अकाउंट से इस मार्ग की पेंचिंग का प्रस्ताव का दावा किया था , लेकिन विभाग ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए प्रणव सिंह के बोर्ड को उखाड़कर अपने साथ ले गए और विभाग में जमा करा दिया, बताया जा रहा है खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा अपनी विधानसभा में उदघाटन को लेकर hrda के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई गई।जिसके बाद आनन फानन में विभाग ने कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के भीतर ही बोर्ड को उखाड़ कर अपने साथ ले गए।
