*रामलीला कृष्णा नगर के झंडा पूजन कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार, रामभक्तों की टोली ने किया विचार-विमर्श*

रामलीला कृष्णा नगर के झंडा पूजन कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार, रामभक्तों की टोली ने किया विचार-विमर्श

“रामकाज करने वालों में राम की शक्ति समाई,
अलग-अलग नामो से सारे काम करें रघुराई।”

श्रीराम के पावन कार्यों एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रामलीला कृष्णा नगर द्वारा आयोजित होने वाले झंडा पूजन कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।

दिनांक 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को सायं 4:00 बजे आयोजित होने वाले इस पावन कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए रामभक्तों की टोली द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना एवं रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, झंडा पूजन की विधि, श्रद्धालुओं की सहभागिता तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी रामभक्तों ने एकजुट होकर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस बैठक में रामलीला समिति के अध्यक्ष बृजमोहन सैनी जी, महामंत्री ऋषिपाल सैनी जी, अमित गर्ग जी, कोषाध्यक्ष राजीव कपिल जी, निदेशक राजेंद्र सैनी जी, आशीष सैनी जी, अरविंद मित्तल जी, अखिलेश धीमान जी, मांगेराम जी, पंकज शाह जी, अमरीश ठाकुर जी, ओमपाल जी अमरीश सैनी जी, लोकेश सैनी जी एवं रोहित जी उपस्थित रहे।

बैठक में महिला मंडल की अध्यक्षा दीपा कौशिक जी, महामंत्री सुनीता सैनी जी, गीता कार्की जी एवं राजकुमारी जी ने भी सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

रामभक्तों ने कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा और शक्ति से ही रामकाज सफल होते हैं। रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और मर्यादाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

रामलीला कृष्णा नगर की समस्त टीम ने क्षेत्रवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर 4 सितंबर 2026 को सायं 4:00 बजे आयोजित झंडा पूजन कार्यक्रम में सहभागिता करें और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

जय श्रीराम!
जय बजरंगबली!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *