*स्वातंत्र्यवीर सावरकर फिल्म 2024 में रिलीज़ हुई थी। वीर सावरकर पर आधारित इस फिल्म को लेकर रिलीज़ के समय काफी विवाद हुआ था।*

स्वातंत्र्यवीर सावरकर फिल्म 2024 में रिलीज़ हुई थी। वीर सावरकर पर आधारित इस फिल्म को लेकर रिलीज़ के समय काफी विवाद हुआ था। लोगों ने इसे झूठी और प्रोपगैंडा फिल्म तक कहा था। उस वक्त फिल्म को लेकर लोगों ने तरह-तरह की बातें की थीं। कई नेताओं ने भी इस फिल्म का विरोध किया था, जबकि कई लोगों ने इसका समर्थन भी किया था। विवादों की वजह से यह फिल्म सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी। ऐसे में लग रहा था कि द कश्मीर फाइल्स की तरह यह फिल्म भी 300-400 करोड़ रुपये की कमाई करके ब्लॉकबस्टर साबित होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 24.81 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने अलग ही स्तर की मेहनत की थी। उन्होंने कई किलो वजन घटाया था। वजन घटाने की वजह से उनकी हालत भी खराब हो गई थी। उनका ट्रांसफॉर्मेशन अलग ही स्तर का था। लेकिन इतनी मेहनत के बावजूद फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिला। लोग इसे देखने सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचे और इसी वजह से यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

रणदीप ने इस फिल्म के लिए जितनी मेहनत की थी, उसके हिसाब से उन्हें रिलीज़ के समय सफलता नहीं मिली। लेकिन अब उनकी मेहनत का फल उन्हें मिल गया है। रणदीप हुड्डा को स्वातंत्र्यवीर सावरकर के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल गया है। हाल ही में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है, जिसमें रणदीप को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। बता दें कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर का निर्देशन खुद रणदीप हुड्डा ने किया था। इस फिल्म के साथ उन्होंने निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

स्वातंत्र्यवीर सावरकर के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने से रणदीप हुड्डा काफी निराश हुए थे। लेकिन अब नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद वह बेहद खुश हैं। अवॉर्ड मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “यह फिल्म मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म रही। इसने मुझसे वह सब कुछ करवाया, जो मैंने पहले कभी नहीं किया था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *