*वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) द्वारा क्षेत्र के सभी निवासियों द्वारा आज झिडियान ग्राम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

दिनांक: 15-07- 2026

16 सिविल लाइन्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) द्वारा क्षेत्र के सभी निवासियों द्वारा आज झिडियान ग्राम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्राकृतिक अवसर पर सभी सदस्यों ने अपने नाम से फलदार वृक्ष लगाने में सहभागिता की।

कार्यक्रम में RWA के पदाधिकारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें अध्यक्ष श्री शीतल मेंहदीरत्ता सचिव श्रीमती सुरभि गोयल , श्री श्रवण कुमार एडवोकेट, श्री कृष्ण लाल मैदिरता, वंशज मैदिरता,श्रीमति सविता तायल, श्रीमति किरण हांडा, श्रीमती निधि शांडिल्य व कीर्ति गोयल सहित सभी परिवार जनों एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

RWA के पदाधिकारियों ने इस आयोजन को सामुदायिक एकता एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने वाला बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्राकृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

यह आयोजन न केवल पर्यावरण दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इसने सभी निवासियों के बीच एकता, प्रेम और सामूहिकता की भावना को भी और सुदृढ़ किया।
– 16 सिविल लाइन्स RWA, रुड़की
15-07-2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *