*हल्द्वानी होटल में प्रेमिका के साथ रुके युवक की संदिग्ध स्थितियों में हुई मौत, प्रारंभिक जांच के अनुसार शक्तिवर्धक गोलियों की ओवरडोज लेने के कारण हुई मौत।*

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक होटल में दिल्ली निवासी महिला मित्र के साथ ठहरे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी थी। होटल के कमरे से दवाएं भी बरामद हुई हैं।

मृतक गौला गेट राजपुरा का निवासी था और पेशे से डेंटर था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली की रहने वाली 30 वर्षीय महिला से उसकी कई साल पुरानी दोस्ती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध भी थे। मंगलवार शाम महिला बस से हल्द्वानी पहुंची थी और दोनों ने शहर के एक होटल में कमरा लिया था।

जानकारी के मुताबिक, रात में युवक ने शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन किया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। आधी रात को महिला ने होटल स्टाफ की मदद से उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ विजय सिंह मेहता के अनुसार, महिला भी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फॉरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ. एके सिंह ने बताया कि शुरुआती तौर पर दवाओं की ओवरडोज से मौत होने की आशंका है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

#Haldwani #Uttarakhand #BreakingNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #LatestNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *