*84 बटालियन एनसीसी रुड़की के सीओ द्वारा बीएसएम पीजी कॉलेज का भ्रमण, संस्थान की भूरि-भूरि प्रशंसा*

रुड़की, 3 नवम्बर 2026

आज दिनांक 3 नवम्बर 2026 को शिक्षण संस्थान बी.एस.एम. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड) में 84 बटालियन एनसीसी, रुड़की के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) का आगमन हुआ।

सीओ साहब श्री जगदीश अलमिया जी ने महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की गतिविधियों, कैडेट्स के अनुशासन, प्रशिक्षण एवं संचालन का गहन अवलोकन किया। अवलोकन के उपरांत उन्होंने शिक्षण संस्थान की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि बीएसएम कॉलेज की एनसीसी इकाई निरंतर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एनसीसी कैडेट को सीओ साहब द्वारा पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस गौरवशाली अवसर पर शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष श्री ममतेश शर्मा जी एवं सचिव श्री रजनीश शर्मा जी ने सीओ साहब का आभार व्यक्त किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शिखा जैन एवं सीटीओ डॉ. अर्चना डी. त्यागी ने भी सीओ साहब का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार मार्गदर्शन की अपेक्षा की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, एनसीसी स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *