*शरद पूर्णिमा उत्सव — सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन*

🌕 शरद पूर्णिमा उत्सव — सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन 🌕
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विवेकानंद बस्ती, रुड़की नगर द्वारा आयोजित शरद पूर्णिमा उत्सव अत्यंत उत्साह, उमंग और ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। 100 से अधिक स्वयंसेवकों एवं युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। खेलों में युवाओं का जोश और सक्रिय सहभागिता पूरे आयोजन की विशेष आकर्षण रही।
भाई साहब अमरीश जी का प्रेरणादायी उद्बोधन सभी स्वयंसेवकों एवं युवाओं के लिए ऊर्जा और मार्गदर्शन का स्रोत रहा। सभी स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकजुटता, सक्रियता और समर्पण का उत्कृष्ट परिचय देते हुए संगठन की शक्ति का परिचय दिया।
विवेकानंद बस्ती के युवाओं की यह ऊर्जा और एकजुटता निश्चित रूप से समाज एवं राष्ट्र के लिए नई दिशा देने वाली है। 🚩
सभी स्वयंसेवकों का हार्दिक अभिनंदन एवं साधुवाद।
इसी जोश, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहें! 🇮🇳🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *