*रुड़कीम बड़े धूमधाम से मनाई गई देवदीपावली एवं गुरु नानक जयंती हजारों की संख्या में किया गया दपदान*

रुड़की। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर मंगलवार को नगर के प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गंगा घाट पर श्रद्धा और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। इस विशेष उपलक्ष्य पर मंदिर परिसर में विधिवत यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम ढलते ही गंगा घाट पर हजारों की संख्या में उमड़े भक्तों ने दीपदान किया, जिससे पूरा घाट अलौकिक आभा से जगमगा उठा।
आयोजन के दौरान देव दीपावली के धार्मिक और पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रबोधिनी एकादशी को भगवान श्रीहरि विष्णु अपनी चार मास की योग निद्रा से जागते हैं। इसके अगले दिन द्वादशी को माता तुलसी के साथ भगवान शालिग्राम का शुभ विवाह संपन्न होता है। इसी क्रम में कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्वयं देवताओं ने काशी सहित समस्त पावन घाटों पर दीप प्रज्वलित कर भगवान के जागरण और स्वागत का उत्सव मनाया था।
तभी से कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दीपदान का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। दीपदान महोत्सव में पंडित राम गोपाल पाराशर, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष सरीन, प्रमोद जौहर, प्रदीप परुथी, विजय सेठी, लव कुश पाराशर, सरिता गोयल, सुषमा, संगीता, चांदनी, दीक्षा, धारा, नीति, राजबाला और राजरानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *