रुड़की।
शनि देव मंदिर के समीप हरिद्वार हाईवे पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया और जाम की स्थिति बन गई जिस समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तेज गति में सड़क के किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बताया जाता है की तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने एकदम से गति पर नियंत्रण खोयाऔर सीधा गहरे गड्ढे में जा गिरा समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना या फिर किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई।
*रुड़की के समीप सोलानी नदी के पार शनिदेव मंदिर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया*
