रुड़की। रुड़की क्षेत्र के गांव शेरपुर में दीपावली की रात राज टेंट हाउस में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने आज घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
बताते चले कि दीपावली की रात राज टेंट हाउस के स्वामी विश्वराज सैनी के प्रतिष्ठान में अचानक आग लग गई थी, आग लगने का कारण बाहर से आए एक पटाखे की चिंगारी से बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा टेंट का पूरा सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। इस घटना में विश्वराज सैनी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने पीड़ित विश्वराज सैनी से आग लगने की घटना और हुए नुकसान के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि उन्हें राहत पहुंचाने के लिए उनकी ओर से जो भी संभव सहायता हो सकेगी, उसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।मंत्री के घटनास्थल पर पहुंचने और पीड़ित परिवार को सहायता का भरोसा देने पर स्थानीय लोगों ने भी उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अनुज सैनी, आलोकराज सैनी, रामकुमार सैनी, अशोक सैनी एवं निर्देश सैनी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शेरपुर पहुंचकर अग्निकांड पीड़ित विश्वराज सैनी से की मुलाकातराज टेंट हाउस में आग लगने से हुआ था भारी नुकसान, मंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा*
