*दीप से जीवन तक — आशा का उजियारा 🪔 श्रद्धा हिंदू द्वारा स्वरचित कविता।*

दीप से जीवन तक — आशा का उजियारा 🪔
दीप जले, अंधकार मिटा,
रोशनी से जग सारा जगमगा उठा।
बुराई पर अच्छाई की जीत ने,
जीवन को खुशियों से महका दिया।
नन्हे-नन्हे दीपों ने सिखाया,
हर अँधेरा स्थायी नहीं होता,
कितनी भी गहरी हो रात भले,
सूरज का उदय कभी नहीं खोता।
सुख आए तो हँसकर जीना,
दुःख आए तो धैर्य से पीना,
जीवन की हर कठिन डगर पर,
हिम्मत का दीप सदा जलाए रखना।
कभी राहों में काँटे होंगे,
कभी सपनों के फूल खिलेंगे,
कभी आँसू पलकों पर होंगे,
कभी खुशियों के मोती मिलेंगे।
न टूटना, न झुकना, न हार मानना,
संघर्षों से कभी न घबराना,
हर मुश्किल को हँसकर सहना,
अपने भीतर विश्वास जगाना।
याद रखना, जीवन की यही कहानी,
धूप-छाँव है इसकी निशानी,
जो अंधेरों में भी दीप जलाते हैं,
वही अपने जीवन को महकाते हैं।
रात कितनी भी गहरी हो,
उम्मीद का दीप बुझने न देना,
दुःख के बादल छँट ही जाएँगे,
बस अपने हौसले टूटने न देना।
क्योंकि हर रात के बाद सवेरा आता है,
हर संघर्ष नया साहस जगाता है,
जो जीवन को समभाव से जीता है,
वही सच्चे अर्थों में दीपोत्सव मनाता है। 🪔
श्रद्धा हिन्दू ✍🏻✍🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *