सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल इस प्रकार है:—
- मेष (Aries):– रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों की मदद से लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।
- वृषभ (Taurus):– घर में रौनक और सुख-साधन बढ़ेंगे। प्रबंधन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और लव लाइफ शानदार रहेगी। धनवंतरी और कुबेर की पूजा करें।
- मिथुन (Gemini):– भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग है। मीडिया, कंप्यूटर और इंटरनेट से जुड़े व्यापार में विस्तार होगा।
- कर्क (Cancer):– कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। शुरुआत में थोड़ी असमंजस की स्थिति रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद राहत मिलेगी।
- सिंह (Leo):– धन का आगमन होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
- कन्या (Kanya):– आपका आकर्षण और सौम्यता बढ़ेगी। दिन मिला-जुला रहेगा, आर्थिक मामलों में संयम रखें।
- तुला (Libra): –खर्चों की अधिकता से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। कारोबार में प्रोडक्शन बढ़ेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे।
- वृश्चिक (Vrishchik):– मित्रों और कार्यस्थल से पूरा सहयोग मिलेगा। आय के नए मार्ग बनेंगे और जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।
- धनु (Dhanu):– व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
- मकर (Makar):– लव लाइफ और आर्थिक मामलों के लिहाज से आज का दिन बहुत शुभ रहेगा।
- कुंभ (Kumbh):– व्यापार का विस्तार होगा और नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। खर्चों पर काबू रखना जरूरी है।
- मीन (Meen):– रुकी हुई कारोबारी योजनाएं सफल होंगी और आय के अवसर बढ़ेंगे। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
