स्वच्छता ज्ञान यात्रा के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया एसडब्ल्यूएम एवं एसएलडब्ल्यूएम केंद्र
का भ्रमण
जल विहार कॉलोनी में आयोजित हुई जागरूकता गतिविधि, विद्यार्थियों ने लिया भाग
22 सितंबर 2026 को स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के अंतर्गत आज जल विहार कॉलोनी
स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (SWM) एवं सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट (SLWM) केंद्र
में “स्वच्छता ज्ञान यात्रा” गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वासुदेव लाल
मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को स्वच्छता, ठोस एवं तरल
अपशिष्ट प्रबंधन तथा कचरे के उचित निस्तारण के संबंध में जानकारी प्रदान की
गई।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (NIH) के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को
SWM एवं SLWM से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी तथा स्वच्छता के
महत्व, कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण एवं अपशिष्ट के उचित प्रबंधन के बारे में जागरूक
किया।विद्यार्थियों ने अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी प्रक्रियाओं को समझा तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ
पर्यावरण बनाए रखने में अपनी भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम का उद्देश्य
विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक तरीके से
अपशिष्ट प्रबंधन की समझ विकसित करना रहा।इस अवसर पर जतिन मल्होत्रा, बबीता शर्मा,
चारू मिश्रा, एस.के. सत्यार्थी, गौरव कुमार, आसिफ, अमित रावत, संदीप सिंह एवं महिमा
उपस्थित रहे।
*स्वच्छता ज्ञान यात्रा के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया एसडब्ल्यूएम एवं एसएलडब्ल्यूएम केंद्रका भ्रमण*
