श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर, सिविल लाइंस में गणेश महोत्सव का शुभारंभ 🙏

🕉️ श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर, सिविल लाइंस में गणेश महोत्सव का शुभारंभ 🙏
रुड़की। श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर, सिविल लाइंस में आज पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया गया तथा श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा के मंत्री श्री सौरभ भूषण जी द्वारा भगवान गणेश जी की प्रतिमा का लोकार्पण कर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ स्थापित किया गया।
गणपति बप्पा की आरती एवं पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा।
भगवान श्री गणेश जी सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, आरोग्य और सफलता प्रदान करें तथा सभी के विघ्नों का नाश करें।
गणपति बप्पा मोरया 🙏
मंगल मूर्ति मोरया 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *