दिनांक 13/9/2026 सांय 4:30 बजे होटल दीप रेज़िडेंसी में बड़े सौहार्दपूर्ण वातावरण में महिला काव्य मंच की अष्टम मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता श्रीमती शाहिदा शेख जी ने की। सरस्वती वन्दना के उपरांत सर्वप्रथम इकाई अध्यक्ष श्रीमती अर्चना त्यागी जी ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की व उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।मंच द्वारा आयोजित किए जाने वाली साहित्यिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने सुन्दर काव्य पाठ किया।
बुशरा तबस्सुम जी ने -नाराज़गी का रंग पीला क्यों है, अनुपमा जी ने -हिन्दी मेरी भावना,शाहिदा जी ने – बारिश की शामें, सूफिया जी ने ग़ज़ल,अलका जी ने- ग़ैर ज़रूरी काम, ममता चन्द्रा जी ने- कैसे भूल जाऊँ तुम्हें,अर्चना जी ने-दुनिया जीत ली मैंने, वीना जी ने – पहाड़ करते इन्तज़ार नौनिहालों का, मृणालिनी जी ने – सुहानी सांझ, कविता जी ने- मैदानों में बिखरे पत्तल आदि कविताएँ सुनाईं ।
गत माह की गोष्ठी में युवा लेखिका कुमारी निमिषा गोयल की पुस्तक विमोचन के भव्य कार्यक्रम की सर्वत्र हो रही सराहना के विषय में चर्चा हुई।अन्त में आज के कार्यक्रम की आयोजक व अध्यक्ष श्रीमती शाहिदा शेख जी ने सभी आगंतुक सदस्यों का आभार व्यक्त किया। स्वादिष्ट जलपान के उपरान्त इकाई अध्यक्ष श्रीमती अर्चना त्यागी जी ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया ।
*दिनांक 13/9/2026 सांय 4:30 बजे होटल दीप रेज़िडेंसी में बड़े सौहार्दपूर्ण वातावरण में महिला काव्य मंच की अष्टम मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।*
