युवा संगम करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी।
उत्साह ,ऊर्जा, एकता ,यही है युवा शक्ति – ललित शंकर- सहविभाग प्रचारक
संघ शताब्दी वर्ष मे आर एस एस का छटा कार्यक्रम युवा संगम का आयोजन 6 सितम्बर रविवार को किया गया है । आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर रुड़की मे रविवार सायं 3 बजे से 7 बजे भोजन तक शारिरीक खेल एव बौद्धिक खेल कराये जायेगे। जिसमे 18 वर्ष से 30 वर्ष आयु के कोई भी युवा रजिस्टेशन कराकर सम्मिलित हो सकते है। डॉ नितिन, अनमोल ,सचिन ,अमरीश, आशु ,सुभाषित ,त्रिलक, गोविन्द को वाहिनी प्रमुख बनाकर 4 8 गण शिक्षक नियुक्तकर उनका आज प्रशिक्षण कराया गया जो लक्ष्यभेद, रूमाल झपटा, ताला चावी ,उचीकूद, रस्साकसी ,उत्तरकाशी का भूकम्प ,15 पत्थर ,मेढ़क दौड़, आदि शारीरिक खेल एवं बौद्धिक खेल करायेगे । प्रान्त सह प्रचारक श्रीमान चन्द्रशेखर जी द्वारा युवाओ को बौद्धिक दिया जायेगा । कार्यक्रम मे 2100 युवा प्रतिभाग कर सामूहिक भोज करेगे।
सहदेव सिंहपुण्डीर
जिला प्रचार प्रमुख
रुड़की
*युवा संगम करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी।उत्साह ,ऊर्जा, एकता ,यही है युवा शक्ति – ललित शंकर- सहविभाग प्रचारक*
