*संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन।*

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रुड़की, 26 जुलाई 2026।बासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रुड़की में आज संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चौहान जी, सरस्वती शिशु मंदिर रूडकी संकुल प्रमुख एवं सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर गणेशपुर रुड़की के प्रधानाचार्य श्री वंशीधर सैनी जी, सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर लक्सर के प्रधानाचार्य श्री राजेश चौधरी जी तथा सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भगवानपुर रुड़की के प्रधानाचार्य श्री सुरेन्द्र कुमार जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अनुशासन, टीम भावना, खेल भावना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, जोश एवं खेल भावना के साथ सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से बासुदेव मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुड़की की अंडर-11 बालक कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस उल्लेखनीय सफलता में खेल प्रमुख श्री राहुल राही सैनी जी एवं श्री नीर कुमार जी, शालू जी, अंकुल जी, सुशील जी ,अरुण जी, सपना जी, नेहा जी, नीर कुमार जी, राजीव जी का विशेष योगदान रहा। खिलाड़ियों के मार्गदर्शन, उत्साहवर्धन एवं निरंतर सहयोग से टीम ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। विद्यालय परिवार इन सभी शिक्षकों एवं विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है।

विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं सफल आयोजन सिद्ध हुई।बासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ब्रह्मपुर हरिद्वार रोड रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *