लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी भारत सरकार, मसूरी में पूर्वोत्तर एवं हिमालयी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रवेश स्तर के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 12 सिविल सेवकों ने राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण किया। प्रशिक्षणरत सिविल सेवकों ने संस्थान के निदेशक डॉ. वाई.आर.एस. राव से मुलाकात की। निदेशक महोदय ने संस्थान आगमन पर सभी का स्वागत किया । डा. संजय कुमार, प्रभागाध्यक्ष तकनीकी प्रकोष्ठ के द्वारा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर किये जा रहे कायों की जानकारी प्रदान की गई । तकनीकी प्रकोष्ठ के उप प्रभारी डॉ. संतोष मुरलीधर पिंगले ने भूजल, सतही जल, सूखा, बाढ़ प्रबन्धन, जल प्रबन्धन एवं कृषि के क्षेत्र में जल का समुचित उपयोग कैसे किया जाए के बारे में भी जानकारी प्रदान की । इस दौरान संस्थान की जलविज्ञानीय अन्वेषण प्रयोगशाला, मृदा जल प्रयोगशाला के साथ-साथ अन्य प्रयोगशालाओं का भ्रमण भी कराया गया जिनमें जल संबंधित अनेक पहलुओं का प्रशिक्षणकर्ताओं ने बारीकी से अध्ययन किया । कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार ने किया । इस अवसर पर नीतेश पाटीदार, सतेन्द्र कुमार, राजेश अग्रवाल, सत्यप्रकाश, दीपक, दीपचन्द सहित उत्तराखंड सरकार के अधिकारी ममता चौहान नेगी, मनिन्द्र सिंह, दिनेश चन्द्र आदि उपस्थित रहे ।
*लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी भारत सरकार, मसूरी में पूर्वोत्तर एवं हिमालयी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रवेश स्तर के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 12 सिविल सेवकों ने राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण किया।*
