18जुलाई 2026रोटरी क्लब रुड़की अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति एवं श्रीमती नीमा देवी काला पब्लिक सेकेंडरी स्कूल अशोक नगर ने हरेला पर्व के उपलक्ष में एक पेड़ जीवन दान की थीम के साथ वृहद वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर रोटरी क्लब रुड़की की अध्यक्षा रोटे अल्का मित्तल ने कहा पेड़ लगाने मात्र से इति श्री नहीं होनी चाहिए पेड़ हमारे जीवन रक्षक हैं इनका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी पूर्व अध्यक्ष रोटे हर्ष प्रकाश काला ने कहा एक पेड़ की सुरक्षा एवं वृद्धि बच्चों की तरह करनी चाहिए उन्होंने स्कूली बच्चों को एक एक पेड़ की सुरक्षा की जिम्मेदारी देकर उसकी देखभाल करने का दायित्व देकर बच्चों में जिम्मेदारी का अहसास कराया।पी डि जी रोटे सुभाष सरीन ने पूर्व में लगाये पेड़ों की वृद्धि को देखकर प्रसन्नता प्रकट की और पेड़ों की देखभाल के लिए हर्ष प्रकाश काला जी को धन्यवाद दिया। पूर्व अध्यक्षा रोटे रीना नैथानी और रोटे वन्दना मोहन ने एक वृक्ष सौ पुत्र समान पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जिवानन्द बुडाकोटी जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर रोटे प्रेम सरीन, विरेन्द्र जैन, विरेन्द्र शर्मा, राजविहार कालोनी से नन्दन सिंह रावत, शिवाजी कालोनी की अध्यक्षा नन्दा ऐरी, प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुम काला, योगाचार्य सर्वेश गोस्वामी, सरोज बड़थ्वाल, रजनी, अनीता काला, सुनीता ,अरुणा, आदि कार्यक्रम में शामिल रहे।
*पेड़ मात्र फूल फल देने का साधन नहीं मानव जीवन का रक्षा संसाधन है -रोटे अल्का मित्तल।*
