जींद में सिलेंडर ब्लास्ट, जिंदा जली युवती,धमाके से तीन मंजिला मकान की छत उड़ी, 2 KM तक गई आवाज; रिश्ते की बात चल रही थी
हरियाणा के जींद में शुक्रवार को एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। रसोई में चाय बना रही एक युवती आग में जिंदा जल गई। धमाका होते ही आग रसोई से होते हुए घर की तीसरी मंजिल तक फैल गई।
पड़ोसियों ने युवती मनीषा को आग से निकालकर सफीदों के एक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक रेफर कर दिया, अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मनीषा ने दम तोड़ दिया।
डॉक्टरों का कहना है कि आग से मनीषा का मोस्टली शरीर जल चुका था। उधर, आग से घर का पूरा सामान भी जलकर खाक हो गया। ब्लास्ट में छत के भी परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि धमके की आवाज 2 किलोमीटर दूर गांव के बाहर तक सुनाई दी।
