महिला काव्य मंच
रुड़की इकाई उत्तराखंड 1
मासिक काव्य गोष्ठी
जुलाई माह
अत्यंत सौहार्दपूर्ण माहौल में इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी अनुपमा गुप्ता जी की अध्यक्षता में होटल दीप रेसीडेंसी में ममता चंद्रा जी के आयोजन में संपन्न हुई।
मंच की सक्रिय सदस्य अलका घनशाला जी की सास के देवलोकगमन के कारण उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गोष्ठी की शुरुआत हुई। इकाई अध्यक्ष अर्चना त्यागी ने सभी सदस्यों को मंच की कवयित्रियों के आने वाले साझा कविता संग्रह के विषय में विस्तार से चर्चा की। पटल की साप्ताहिक गतिविधियों पर भी सदस्यों के विचार आमंत्रित किए गए।
मृणालिनी शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने अपनी बेहतरीन काव्य रचनाएं प्रस्तुत की। बुशरा तबस्सुम ने औरत और सपना, रमा गुप्ता ने एक कहानी हूं मैं, कविता गोयल की मेरी रिपोर्ट, वीना सिंह की बारिश, मृणालिनी शर्मा की कोयल की चतुराई, निधि जैन की सावन की तश्तरी, ममता चंद्रा की उत्तर दिस मचली दामिनी, अनुपमा गुप्ता की ये यज्ञ ये विश्वास और और अर्चना त्यागी की अकेलेपन से दोस्ती को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
अजरा तबस्सुम गोष्ठी में श्रोता के रुप में उपस्थित रही।
