*बी एस एम पी जी महाविद्यालय में एन सी सी कैडेट्स ने स्ट्रेंग्थेन युवा सेतु विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया।*

आज 13 जुलाई को बी .एस. एम . (पी जी ) महाविद्यालय रुड़की में 84 यू के बटालियन एन सी सी,रुड़की के तत्वावधान में वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे (15 जुलाई )के अंतर्गत 2026 की ग्लोबल थीम “एम्पावरमेंट थ्रू स्किल्स “ या “स्ट्रेंग्थेन युवा सेतु “ पर एक वाद विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया । साथ ही हीरा संस्थान रुड़की के सहयोग से कैडेट्स को स्किल बिल्डिंग वर्कशॉप में स्किल सीखने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं डिजास्टर मैनेजमेंट के गुर अपनाने की सलाह पर अमल हेतु प्रेरित किया गया व कम्युनिटी लीडरशिप हेतु कृतसंकल्प हो कैडेट्स ने एक वर्ष के भीतर ही कोई एक स्किल जैसे कि ए आई आधारित कोई स्किल या कोई सॉफ्ट स्किल सीखने का प्रण लिया । कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एन सी सी ,सी टी ओ डॉ. अर्चना देवी त्यागी द्वारा संपन्न कराया गया ।कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स को भविष्य की चुनौतियों के मद्देनज़र स्किल एनहांसमेंट रहा ।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिखा जैन ने कैडेट्स को भविष्य में अनेकानेक स्किल्स सीखने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में कैडेट्स कशिश चौहान, प्रिया , पायल, ईशिका, लक्ष्मी राणा,शिखा, अनुराधा,अभिनव,धीरज सिंह,गौरव कुमार,नवीन कुमार,पीयूष भंडारी,उज्ज्वल अधिकारी, सावन, शानू ,आर्यन,विशाल, प्रतीक,रोहित,वंश एवं निशांत आदि ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की । इस अवसर पर बी एस एम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष श्री ममतेश शर्मा जी ने कैडेट्स को भविष्य की शुभ कामनायें दीं एवं डायरेक्टर बी एस एम शिक्षण संस्थान श्री रजनीश शर्मा जी ने छात्र छात्राओं को आजीवन सीखने की कला से जुड़े रहने का आह्वान किया ।इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षण एवं ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ़ भी उपस्थित रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *