*भगवान श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्रित*

भगवान श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्रित

रुड़की, 25 नवम्बर 2026:
भगवान श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज ‘श्री सत्य साईं सेवा समिति, रुड़की’ के सौजन्य से हरिद्वार यूनिवर्सिटी (निकट ग्राम मेहवड़, रुड़की) में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। “लिक्विड लव – नीड ऑफ द आवर” (Liquid Love – Need of the Hour) थीम पर आधारित इस शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री (उत्तराखंड सरकार) श्री प्रदीप बत्रा जी तथा उनकी धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मनीषा बत्रा जी ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी ने कहा कि “रक्तदान करने वाला हर युवा और नागरिक समाज का वास्तविक नायक है, क्योंकि आपके द्वारा दिया गया एक-एक बूंद रक्त किसी अनजान को नया जीवन दान देता है।” साथ ही उन्होंने श्री सत्य साईं सेवा समिति के सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति द्वारा निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे यह मानवीय प्रयास पूरे समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर हरिद्वार यूनिवर्सिटी के निदेशक श्री सतेंद्र गुप्ता एवं श्री नमन बंसल जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर को सफल बनाने में श्री सत्य साईं सेवा समिति के सदस्य प्रदीप भंडारी, एम.आर. अरोड़ा, अमित शर्मा, राजेश शर्मा तथा निक्की मंजू जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *