*बी. एस. एम. चैरिटेबल ट्रस्ट के विरुद्ध चल रहे ऐतिहासिक धरने के तीसरे दिन आज समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन ज़ारी रहा।*

बी. एस. एम. चैरिटेबल ट्रस्ट के विरुद्ध चल रहे ऐतिहासिक धरने के तीसरे दिन आज समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन ज़ारी रहा।भारतीय ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री को एक विस्तृत पत्र भेजकर बी. एस. एम. चैरिटेबल ट्रस्ट की अवैधता के संदर्भ में सूचित किया। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन तथा वर्तमान भाजपा दायित्वधारी नेता दिनेश कौशिक ने आज एक वीडियो ज़ारी कर धरने को अपना समर्थन दिया।
सतीश कुमार ने ज़ारी बयान में कहा कि वर्ष 1934 में स्थापित तथा वर्ष 1946 में पंजीकृत ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय समिति को दिवंगत मनोहर लाल शर्मा ने अपने दो पुत्रों ममतेश कुमार शर्मा तथा रजनीश कुमार शर्मा के साथ कब्ज़ाया तथा इस एक ट्रस्ट बनाकर अब विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार से करा लिया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों तथा सर्व समाज के दान से स्थापित उक्त समिति को एक परिवार विशेष के कब्ज़े से मुक्त कराने तक धरना ज़ारी रखा जाएगा।
दिनेश कौशिक ने कहा कि समिति की स्थापना समाज के सभी वर्गों के सहयोग से हुई थी। एक परिवार विशेष द्वारा उसे अपनी संपत्ति बना लेना दुखद है। इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके पिता श्री विद्यानंद कौशिक कॉलेज प्रबंधन में रहे हैं ।
एडवोकेट प्रमोद शर्मा ने कहा कि सारा कब्ज़ा ही कानून की दृष्टि से गलत है। समिति का न्यास बना किया जाना और अब विश्वविद्यालय बनाने का प्रयास अवैध है, जिसका विरोध सभी को करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर में दुकानें बनाकर उनसे प्राप्त धन का गबन किया गया है। एक शैक्षिक संस्था की भूमि का व्यावसायिक प्रयोग प्रत्येक दृष्टि से अवैध है।
पूर्व पार्षद राजकुमार दुःखी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि समाज के दान से स्थापित समिति को व्यक्तिगत ट्रस्ट बनाकर एक पाप किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता वैद्य श्री शिवकुमार उक्त समिति के संस्थापक सदस्य रहे हैं, जिसकी विविध संस्थाओं की नियमावली उन्हीं के द्वारा तैयार की गयी थी, अतः इस समिति का इस प्रकार कब्ज़ा कर लिया जाना उन्हें बहुत अनुचित लग रहा है।
आज धरना स्थल पर मंगलौर से पंडित आकाश दीप गौतम, पंडित अंकित गौतम, पंडित दुष्यंत शर्मा, दिनेश मौर्या,पंडित गोनू शर्मा , सुजल कौशिक पंडित रोहित कौशिक, मनोज शर्मा, डॉ. सम्राट् सुधा , जितेंद्र सैनी, जी. एस. त्यागी, कवि अजय त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार गौरव वत्स, जन निर्माण पार्टी के प्रत्याशी दीपक शर्मा, एडवोकेट प्रमोद शर्मा, संजय शर्मा, राकेश मिश्र, मनोज शर्मा ,बिट्टू शर्मा, धीरज शर्मा, रोहित कौशिक, निखिल, आदित्य पंडित, प्रज्वल पंडित, लक्की त्यागी आदि पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *