*बहुत शुक्रगुज़ार हूँ मैं, इस सृष्टि का*,
कृतज्ञता.🙏🏻⚘
बहुत शुक्रगुज़ार हूँ मैं, इस सृष्टि का,
इस पल का,इस जीवन का,
जहाँ हर सुबह एक नई कहानी लाती है,
और हर साँझ, सोच की लौ फिर से जगाती है।
ईश्वर का धन्यवाद, जिसने मन को शब्दों का घर दिया, भावनाओं की मिट्टी में बीज बोए,
और कलम को बारिश की तरह बहना सिखाया।
लोगों का आभार -जो मिले राह में मुस्कुराहट बनकर, कभी प्रेरणा, कभी पीड़ा बनकर,
पर हर बार कुछ नया कह जाने का कारण बन गए।
ये संसार – मेरी कविता का सागर है,
हर आत्मा एक लहर, हर अनुभव एक मोती,
और मैं बस एक नाव हूँ उस यात्रा की,
जो हर दिन लिखना सीख रही है – जीवन को।…
