सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा गया
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण से संबंधित मामले में मुख्य शिकायतकर्ता एवं हिंदूवादी नेता श्री विकास त्यागी जी तथा उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय त्यागी युवा महासंघ (रजि.) उत्तराखंड एवं परशुराम स्वाभिमान सेना उत्तराखंड द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन उप जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार श्री मधुकर जैन जी को दिया गया। ज्ञापन में श्री विकास त्यागी जी एवं उनके परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा स्थानीय खुफिया तंत्र को सतर्क रखने का अनुरोध किया गया।
— राष्ट्रीय त्यागी युवा महासंघ (रजि.) उत्तराखंड
— परशुराम स्वाभिमान सेना उत्तराखंड
इस अवसर पर नितिन त्यागी ,मोहित राष्ट्रवादी, सुज़ल कौशिक ,दीपक पांडे ,सागर गौतम ,और ओम त्यागी, अंकुर त्यागी ,अनुभव त्यागी मुकुल त्यागी आदि उपस्थित रहे।
