*भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम ‘शिफ्टेड’ किए जाने पर सवाल उठाए*

💁‍♂️ भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम ‘शिफ्टेड’ किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया है। चड्ढा ने कहा कि वह पंजाब से मौजूदा राज्यसभा सांसद है और उनका वोटर आईडी मोहाली में रजिसटर्ड है। इसके बावजूद ड्राफ्ट मतदाता सूची मे उनके नाम के सामने ‘शिफ्टेड’ लिखा गया है।

✍️ राघव चड्ढा ने अपनी पोस्ट में कहा, ”जब से मैंने भ्रष्ट आम आदमी पार्टी छोड़ी है, उसके नेतृत्व में गुस्सा भरा हुआ है। उसने हम जैसे उन लोगों के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है जिन्होंने चुप रहने से इनकार किया। आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए अन्य सांसदों को भी पंजाब सरकार ने निशाना बनाया है। मेरे नाम को गलत तरीके से ‘शिफ्टेड’ करना भी इसी राजनीतिक बदले की कार्रवाई की एक कड़ी है।”

AAP #bjp #RaghavChadha #NewsUpdate

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *