*प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजनउपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल जी ने किया शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।*

झबरेड़ा, हरिद्वार, 22 जुलाई 2026:
“स्वस्थ समाज, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ आज प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा (सहारनपुर रोड) में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) श्री देशराज कर्णवाल जी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर श्री कर्णवाल जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “आयुष्मान भारत” और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के “स्वस्थ उत्तराखण्ड” के विजन को साकार करने के लिए ऐसे शिविर बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे।

शिविर में सभी जाँच, दवाइयाँ, डॉक्टर परामर्श, शुगर-बीपी-ईसीजी, महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। प्रज्ञा हॉस्पिटल की टीम ने मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें बेहतर चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर में भारी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवा लाभान्वित हुए। लोगों ने शिविर आयोजन के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन और कर्णवाल जी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में हॉस्पिटल के डॉक्टर, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जारीकर्ता:
राजू कश्यप
निजी सचिव
मा० श्री देशराज कर्णवाल जी
उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर), समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति
उत्तराखण्ड सरकार
मो0: 8057506535

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *