🚨 बड़ी खबर | यूपी के सरकारी स्कूल में हंगामा, शिक्षिका का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कड़ा ब्लॉक के लुकिया प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह कथित तौर पर धारदार हथियार लेकर विद्यालय परिसर और कक्षा में दिखाई दे रही हैं।
बताया जा रहा है कि वीडियो में पुलिस की मौजूदगी के दौरान भी शिक्षिका हाथ में धारदार हथियार लिए नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन में हलचल मच गई है। मामले को लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है।
हालांकि, वायरल वीडियो और दावों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
