*लायंस क्लब रुड़की द्वारा आज लायंस स्कूल पाडली गुर्जर ग्राम, परगना रुड़की में उत्तराखंड के पारंपरिक पर्व हरेला के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण के महत्व के बारे में छात्रों को अवगत कराया गया।*

दिनांक: 16-07- 2026

लायंस क्लब रुड़की द्वारा आज लायंस स्कूल पाडली गुर्जर ग्राम, परगना रुड़की में उत्तराखंड के पारंपरिक पर्व हरेला के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण के महत्व के बारे में छात्रों को अवगत कराया गया।

इस प्राकृतिक एवं महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकाओं ने इस दिन की विशेष जानकारी दी व सभी से अनुरोध किया की ना केवल वृक्ष लगाने बल्कि उनके संरक्षण में भी सहभागिता दें।

कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मैदिरता,सचिव श्रीमती रितिका सरीन, श्री यश नारंग, श्री पी के गुप्ता, श्री एस के शर्मा, श्री संजीव गोयल, श्री अभिषेक सरीन, श्री अरविंद कश्यप उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल पर्यावरण दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि उत्तराखंड प्रदेश में जैविक खेती व हरियाली का आगमन का भी संदेश देता है।

लायंस क्लब,रुड़की
16-07-2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *