6 में से 5 मैच जीत कर पुनः 9 वें स्थान पर रही उत्तराखंड रघुवीर टीम सभी खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन। पूरे भारतवर्ष में से कुल 26 टीमों ने लिया प्रतिभाग।

हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम छह में से 5 मैच जीत कर नवे स्थान पर रही। टीम के सभी खिलाड़ियों के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। सभी ने एक दूसरे के साथ सामंजस्य बिठाकर सभी प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग। हैदराबाद में 2 दिन तक चली प्रतियोगिता में सभी 26 टीमों के द्वारा बड़ी लगन के साथ सभी मैच खेले गए। पूरे भारतवर्ष से लगभग सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया तथा एक दूसरे के साथ खेल की बारीकियों को साझा किया। हालांकि हार जीत खेल का हिस्सा है फिर भी सभी खिलाड़ियों के द्वारा बहुत सुंदर प्रदर्शन किया गया। टीम प्रबंधन के द्वारा भी अपने क्षेत्र के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई। जैसा कि आप लोग जानते हैं अभी कुछ ही समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भी न्यूजीलैंड की टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से भारतवर्ष में रग्बी के खेल को बढ़ावा देने की बात कही गई है। तथा साथ ही साथ यह भी कहा गया है कि रग्बी के खेल का भविष्य आने वाले समय में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता है। सभी टीम के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रशंसकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की। खट्टी मीठी यादें लेकर उत्तराखंड की टीम आज अपने प्रदेश वापस लौट आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *